देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के जिलों के पुनर्गठन में हो सकती है देरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के जिलों का प्रस्तावित पुनर्गठन कुछ वजहों से हो सकता है कि 31 मार्च की समयसीमा तक न हो पाए।

अमरावती, तीन मार्च आंध्र प्रदेश के जिलों का प्रस्तावित पुनर्गठन कुछ वजहों से हो सकता है कि 31 मार्च की समयसीमा तक न हो पाए।

अधिकारियों ने कहा कि इस उद्देश्य से गठित मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय आधिकारिक समिति विभिन्न विवादित मुद्दों, खासतौर पर नए जिलों की सीमाएं तय करने से संबंधित, को सुलझा नहीं पाई है।

इसके अलावा नए बनने वाले जिलों के लिये नए कार्यालय परिसर समेत आवश्यक आधारभूत संरचना तैयार करना भी राज्य की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर चुनौतीपूर्ण कार्य के तौर पर देखा जा रहा है।

कर्मचारियों के संदर्भ में बताया जा रहा है कि समिति ने किसी नए पद के सृजन की आवश्यता नहीं जताते हुए कहा कि मौजूदा अधिकारियों को बांटकर और उन्हें नए सिरे से कार्य आवंटित कर काम चलाया जा सकता है।

इस पूरी कवायद में शामिल एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, “एक अहम समस्या जिलों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण को लेकर है क्योंकि कई भौगोलिक असमानताएं हैं। संसाधनों का वितरण भी पेचीदा साबित हो रहा है।”

राज्य में फिलहाल 13 जिले हैं।

वाईएसआर कांग्रेस ने 2019 के आम चुनावों से पहले प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र को आधार मानकर नए जिले बनाने का वादा किया था जिससे प्रदेश में जिलों की संख्या 25 होनी है।

सरकार ने हालांकि बाद में चार जिलों में फैले अराकू संसदीय क्षेत्र को दो नए जनजातीय जिलों में करने का फैसला किया जिससे कुल संख्या बढ़कर 26 हो रही है।

वाई एस जगन मोहन रेड्डी सरकार ने कहा कि नए जिलों का गठन प्रशासनिक सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा कदम है क्योंकि मौजूदा जिले आकार में बड़े हैं और आम लोगों को इससे मुश्किल पेश आती है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति अब तक कई दौर की चर्चा कर चुकी है लेकिन जिलों के पुनर्गठन की कवायद पर किसी निर्णायक फैसले तक नहीं पहुंची।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी