देश की खबरें | हार्दिक के अनफिट होने पर विजय है लेकिन उतना असरदार नहीं : गंभीर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि ‘आधे फिट’ हार्दिक पंड्या का सही विकल्प नहीं मिलने पर भारतीय टीम में संतुलन नहीं बन सकेगा क्योंकि पंड्या के विकल्प विजय शंकर उतने असरदार नहीं है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 नवंबर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि ‘आधे फिट’ हार्दिक पंड्या का सही विकल्प नहीं मिलने पर भारतीय टीम में संतुलन नहीं बन सकेगा क्योंकि पंड्या के विकल्प विजय शंकर उतने असरदार नहीं है ।

पंड्या इस समय सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर टीम में है और गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं । भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में छठे गेंदबाज की कमी खली जिसमें भारत को 66 रन से पराजय झेलनी पड़ी ।

यह भी पढ़े | Farmer’s Protest: अखिलेश यादव ने किया किसान आंदोलन का समर्थन, बोले- इस तरह से लाठी डंडो से किसी सरकार ने किया होगा हमला.

दो बार विश्व कप में भारत की जीत के नायक रहे गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ पिछले विश्व कप से ही संतुलन की समस्या देखने को मिल रही है । हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर पा रहा है तो आपका छठा गेंदबाज कौन है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘विजय शंकर है लेकिन पांचवें या छठे नंबर पर वह उस तरह से असरदार नहीं है । क्या वह सात या आठ ओवर डाल सकता है । मुझे नहीं लगता ।’’

यह भी पढ़े | Churches in Mumbai to Reopens: कल से खुल जाएंगे मुंबई के सभी चर्च, इन कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य.

गंभीर ने कहा कि रोहित शर्मा जैसे सलामी बल्लेबाज की वापसी पर भी यह समस्या नहीं सुलझने वाली ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आप मनीष पांडे को शामिल करने की बात कर सकते हैं ।या रोहित के लौटने पर भी यह समस्या तो रहेगी ही । शीर्ष छह बल्लेबाजों में से कोई भी गेंदबाजी नहीं कर सकता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलियाई टीम को देखो । मोइजेस हेनरिक्स कुछ ओवर डाल सकता है । सीन एबोट गेंदबाज हरफनमौला है और डेनियल सैम्स भी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी