देश की खबरें | कोविड मरीजों के उपचार के लिए सभी डॉक्टरों को एक श्रेणी में रखने में कुछ भी गलत नहीं : उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा वरिष्ठता और विशेषज्ञता को परे रखकर कोविड मरीजों के उपचार के लिए सभी डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों को एक श्रेणी में काम करने का निर्देश देने के फैसले में कुछ भी गलत नहीं है। अदालत ने कहा कि इसमें ‘‘अहं’’ का कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए।

Corona

नयी दिल्ली, 24 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा वरिष्ठता और विशेषज्ञता को परे रखकर कोविड मरीजों के उपचार के लिए सभी डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों को एक श्रेणी में काम करने का निर्देश देने के फैसले में कुछ भी गलत नहीं है। अदालत ने कहा कि इसमें ‘‘अहं’’ का कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि 16 मई की अधिसूचना में ‘प्रथम दृष्टया’ कुछ भी गलत नहीं है जिसे डॉक्टरों की कोविड ड्यूटी के संबंध में तैयार किया गया है और ऐसी याचिकाएं अदालत में नहीं लानी चाहिए।

अदालत ने कहा, ‘‘इसमें क्या समस्या है। इसमें अहं का क्या मुद्दा है? मुझे इसमें कुछ भी गलत नहीं लग रहा। मुझे अफसोस है कि एक डॉक्टर इसके लिए अदालत आ रहे हैं।’’

सुनवाई शुरू होने पर न्यायमूर्ति ने कहा, ‘‘प्रारंभिक नजर में इस आदेश में मुझे कुछ भी गलत नहीं लग रहा है। यह केवल कोविड के प्रबंधन के संबंध में है।’’

याचिका में अधिसूचना को चुनौती देते हुए दलील दी गयी है कि यह एकतरफा है और 27 अप्रैल से लागू संशोधित जीएनसीटीडी कानून के तहत उपराज्यपाल की मंजूरी के बिना यह जारी की गयी।

याचिकाककर्ता डॉक्टर की तरफ से पेश वकील पायल बहल ने कहा कि अधिसूचना में कोविड-19 के मरीजों के उपचार के लिए एलोपैथिक और गैर एलोपैथिक डॉक्टरों के साथ जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को भी एक ही श्रेणी में रखा गया है। इससे मरीजों की जान खतरे में पड़ जाएगी।

दिल्ली सरकार की तरफ से पेश अतिरिक्त स्थायी वकील अनुज अग्रवाल ने अदालत को बताया कि अधिसूचना लाने के पीछे मंशा यह थी कि महामारी के दौरान हरेक वार्ड में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहें और अधिकृत डॉक्टर ही दवा या उपचार कर सकें।

अग्रवाल ने कहा कि उन्हें स्पष्टीकरण के लिए समय चाहिए और अदालत ने मामले को 27 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया।

गुरु तेग बहादुर अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ने कहा कि अधिसूचना से मरीजों के उपचार पर नकारात्मक असर पड़ेगा और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में कोविड मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सा, अस्पताल का प्रशासनिक तंत्र बेपटरी हो सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\