देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोई महिला मंत्री नहीं है : अजित पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने बुधवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में एक भी महिला नहीं है।

मुंबई, आठ मार्च महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने बुधवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल में एक भी महिला नहीं है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर द्वारा पेश एक प्रस्ताव पर विधानसभा में बोल रहे थे, जिसमें सरकार से नई महिला नीति बनाने का आग्रह किया गया है।

पवार ने कहा, “मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि समस्या क्या है। 43 मंत्रियों की सीमा (राज्य मंत्रिमंडल में अधिकतम संख्या) अभी समाप्त नहीं हुई है। महिलाओं की आबादी पचास प्रतिशत है, लेकिन राज्य में एक भी महिला मंत्री नहीं है।”

जून 2022 में सत्ता में आई एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री सहित 20 मंत्री हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को चिह्नित करने के लिए विधानसभा ने प्रस्तावित चौथी महिला नीति पर चर्चा की।

पवार ने कहा कि नई नीति में महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा और उनके वित्तीय सशक्तिकरण का प्रावधान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा अक्सर दर्ज नहीं की जाती है क्योंकि महिलाएं ऐसे मुद्दों के बारे में नहीं बोलती हैं और नई नीति को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\