देश की खबरें | भाजपा की तुलना में कोई राजनीतिक पार्टी नहीं हैः नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां बृहस्पतिवार को कहा कि देश की तकरीबन सभी राजनीतिक पार्टियां परिवार आधारित हैं और उनमें से किसी भी पार्टी की भाजपा से तुलना नहीं हो सकती। उनकी पार्टी में 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं जिनमें दुनिया के सबसे अधिक स्वीकार्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।

धर्मशाला, 18 फरवरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां बृहस्पतिवार को कहा कि देश की तकरीबन सभी राजनीतिक पार्टियां परिवार आधारित हैं और उनमें से किसी भी पार्टी की भाजपा से तुलना नहीं हो सकती। उनकी पार्टी में 18 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं जिनमें दुनिया के सबसे अधिक स्वीकार्य नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं।

नड्डा ने यहां पार्टी कार्य समिति की बैठक में कहा, “ 18 करोड़ से अधिक लोगों को सदस्य बनाना आसान नहीं है। किसी अन्य राजनीतिक पार्टी के पास इस संख्या के पास तक पहुंचने की ताकत नहीं है। “

उन्होंने कहा, “ हम जनाधार, कार्यकर्ता आधारित संगठन हैं। दुनिया की सबसे स्वीकार्य हस्ती नरेंद्र मोदी भाजपा से संबंधित हैं और यही हमारी ताकत है।“

नड्डा ने कहा, “ जब हम कहते हैं कि भाजपा का का कोई मुकाबला नहीं है तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है।“

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “ हम भाग्यशाली हैं कि हम सही पार्टी के सदस्य हैं जो सामूहिक प्रयासों के साथ सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का अनुसरण कर रही है और वैज्ञानिक विकास कर रही है। “

नड्डा ने कार्य समिति के सदस्यों से कहा कि भाजपा की शक्ति, “हमारी एकता है और हमें नियमित रूप से पार्टी में अपने विकास के लिए आत्म-मूल्यांकन करना चाहिए। “

भाजपा के आर्थिक मॉडल “अंतोदय “ का उल्लेख करते हुए नड्डा ने कहा, “ यह पार्टी का सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के दर्शन पर आधारित है और यह तत्व सरकार की सभी योजनाओं में शामिल है।“

भाजपा के सांगठनिक ढांचे में हिमाचल प्रदेश के योगदान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में पार्टी का “पन्ना प्रमुख’’ वाला बूथ आधारित ढांचा है और हिमाचल प्रदेश को 2022 तक पन्ना समिति मॉडल अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा का जल्द ही देश के हर जिले में अपना कार्यालय होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया