देश की खबरें | राजस्थान में कोई लड़ाई नहीं है, हम सब मिलकर अगली सरकार बनाएंगे : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कोई लड़ाई नहीं है, हम लोग सब मिलकर अगली सरकार बनाएंगे। जयपुर में अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय महासम्मेलन को संबोधित करते हुए गहलोत ने रविवार को यह बात कही।

जयपुर, नौ अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कोई लड़ाई नहीं है, हम लोग सब मिलकर अगली सरकार बनाएंगे। जयपुर में अखिल भारतीय रैगर महासभा के राष्ट्रीय महासम्मेलन को संबोधित करते हुए गहलोत ने रविवार को यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खबरों में कांग्रेस के भीतर झगड़ों की बात प्रचारित की जाती है, जिससे भाजपा को फायदा मिलता है। उन्होंने कहा कि ‘‘अखबारों में रोज खबर आती रहती है कि राजस्थान कांग्रेस में लड़ाई चल रही है; कोई लड़ाई नहीं है, हम सब मिलकर अगली सरकार बनाएंगे। यह हमारा संकल्प है। हमें जनता का आशीर्वाद चाहिए।’’

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया दबाव में है और मीडिया में इस तरह की खबरे आती हैं जिससे भाजपा को फायदा हो।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ गांधी के परिवार को कोई पूछ नहीं रहा है, अब गांधी परिवार में वोट दिलाने की शक्ति नहीं रही है ,जैसी जों खबरें आ रही हैं, वे बकवास हैं।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘आज भी देश की जनता कांग्रेस की सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी को मानती है, जहां वो जाएंगे लाखों लोग इकट्ठे होंगे।’’

गहलोत ने कहा कि आज हम केंद्र की सरकार में नहीं हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकल रही है जिसमें वह महंगाई कम करने, बेरोजगारी खत्म करने, देश में प्रेम-भाईचारे और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हो रहे हमलों की बात कर रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि ‘‘उनका (राहुल गांधी) का जो संदेश है, वह हम सभी को समझना होगा। उन्होंने दावा किया कि राहुल की यात्रा से केंद्र सरकार हिल गई है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बेचैन हो गई है, मीडिया वाले जो दबाव में थे उनपर से दबाव कम होने लगा है …उनको राहुल गांधी की यात्रा को भी कवर करना पड़ रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू