देश की खबरें | राजस्थान के अधिकांश इलाकों में आगामी तीन दिन तक आंधी और वज्रपात की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग ने राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अधिकांश इलाकों में आगामी तीन दिन तक आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है।

जयपुर, दो मई मौसम विभाग ने राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते अधिकांश इलाकों में आगामी तीन दिन तक आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है।

विभाग ने आगामी तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश इलाकों में आंधी और वज्रपात के यलो अलर्ट के साथ चेतावनी जारी की है।

विभाग के अनुसार मंगलवार को सुबह से शाम तक भीलवाड़ा में 12.6 मिलीमीटर बारिश, धौलपुर में 8.5 मिमी, बाड़मेर में 7.8 मिमी, बांसवाड़ा में 5 मिमी, डूंगरपुर में 2.5 मिमी, हनुमानगढ़ में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान नागौर के डीडवाना में पांच सेंटीमीटर, नागौर के संजू में चार सेंटीमीटर, झुंझुनूं के पिलानी में चार सेंटीमीटर, सीकर में चार सेंटीमीटर, अजमेर में चार सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर तीन सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर के बीच बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि बादलों की आवाजाही और बारिश के चलते राज्य के अधिकांश इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

राज्य के प्रमुख शहरों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सोमवार रात का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\