देश की खबरें | कश्मीर में आंकड़ों के मुकाबले कहीं ज्यादा मौतें हुई हैं कोविड-19 से : डॉक्टर्स एसोसिएशन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर ने बुधवार को दावा किया कि घाटी में कोरोना वायरस संक्रमण से जितनी मौत के आंकड़े दिखाए जा रहे हैं, असल में उसकी संख्या उससे कहीं ज्यादा है।

श्रीनगर, 15 जुलाई डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर ने बुधवार को दावा किया कि घाटी में कोरोना वायरस संक्रमण से जितनी मौत के आंकड़े दिखाए जा रहे हैं, असल में उसकी संख्या उससे कहीं ज्यादा है।

एसोसिएशन ने दावा किया है कि कोविड-19 से मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा वास्तविकता से कम है और सही मौतों की सिर्फ झलक दिखाता है।

यह भी पढ़े | कर्मचारी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा के सभी विभाग 24 जुलाई तक बंद: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर निसार उल हसन ने कहा, ‘‘कश्मीर में कोविड-19 से होने वाली कई मौतों की सूचना नहीं दी जाती।’’

हसन ने कहा कि कोरोनो वायरस के लक्षणों वाले कई लोग इससे जुड़े कलंक और परिवार के सदस्यों को पृथकवास में भेजे जाने के डर से खुद का परीक्षण नहीं करवाते हैं।

यह भी पढ़े | एयर इंडिया के सभी ऑफिस 20 जुलाई से पूरी ताकत के साथ खुलेंगे, एयरलाइन ने अधिकांश कर्मचारियों के खत्म किया 'वर्क फ्रॉम होम' का ऑप्शन.

उन्होंने बताया, ‘‘सामाजिक कलंक लोगों को अपनी बीमारी छुपाने पर मजबूर कर रहा है और उन्हें इलाज से दूर रख रहा है।’’

हसन ने कहा कि लोगों में इस बात का भी डर है कि अगर उनकी मौत कोविड-19 से हुई तो उनका सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार भी नहीं होगा।

उन्होंने दावा किया, ‘‘इसके कारण लोग चुपचाप घर में ही मरना पसंद कर रहे हैं।’’

हसन ने कहा कि एक दिक्कत यह भी है कि लोगों को अब भी लग रहा है कि कोरोना वायरस मनगढ़ंत है और ऐसा कोई खतरा नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\