ताजा खबरें | देश में नक्सली हिंसा की घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि देश में नक्सली हिंसा की घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई है और इसके भौगोलिक विस्तार में भी गिरावट की प्रवृत्ति जारी है। सरकार के मुताबिक नक्सली घटनाओं में मारे जाने वाले सैन्यकर्मियों व आम नागरिकों की संख्या में भी 80 प्रतिशत गिरावट आई है।

नयी दिल्ली, एक दिसंबर केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि देश में नक्सली हिंसा की घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई है और इसके भौगोलिक विस्तार में भी गिरावट की प्रवृत्ति जारी है। सरकार के मुताबिक नक्सली घटनाओं में मारे जाने वाले सैन्यकर्मियों व आम नागरिकों की संख्या में भी 80 प्रतिशत गिरावट आई है।

राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि वामपंथी उग्रवादी सुरक्षा बलों पर घात लगाकर हमले करते हैं और आम नागरिकों तथा सार्वजनिक संपत्ति को भी निशाना बनाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वामपंथी उग्रवाद संबंधी हिंसा की घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2009 में अब तक की सर्वाधिक 2258 घटनाएं हुई थी जो कम होकर वर्ष 2020 में 665 हो गई है।’’

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं में जान गंवाने वाले आम नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की संख्या में भी 80 प्रतिशत की कमी आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में वर्ष 2010 में अब तक सर्वाधिक 1005 आम नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की जान गई थी जो कम होकर वर्ष 2020 में 183 हो गई है।’’

राय ने दावा किया कि नक्सली हिंसा का भौगोलिक विस्तार भी सीमित हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2013 में 10 राज्यों के 76 जिलों की तुलना में नौ राज्यों के केवल 53 जिलों ने वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा की सूचना दी है। वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा की घटनाओं और इसके भौगोलिक विस्तार में गिरावट की प्रवृत्ति वर्ष 2021 में भी जारी है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वामपंथी उग्रवाद का समग्र रूप से समाधान करने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2015 में एक राष्ट्रीय नीति और कार्य योजना बनाई है, जिसमें सुरक्षा संबंधी उपायों तथा विकासात्मक हस्तक्षेप सहित एक बहुआयामी कार्यनीति की परिकल्पना की गई है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अन्य बातों के साथ-साथ उन्नत उपकरण और हथियार, हेलीकॉप्टर आदि के लिए निधियां प्रदान करके वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्य सरकारों के प्रयासों में मदद भी करती रही है।

राय ने कहा कि इसके अतिरिक्त केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, वामपंथी उग्रवाद वाले राज्यों में ऑपरेशनल आवश्यकता के लिए उपकरणों, विशेष वाहनों आदि के विकास के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ व्यापक रूप से कार्य करते हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू