देश की खबरें | कृषि विधेयकों में जाहिर तौर पर खामियां हैं : केजरीवाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कृषि विधेयकों में जाहिर तौर पर समस्याएं और खामियां हैं तथा राज्यसभा में इन विधेयकों पर हुआ मतदान ‘‘संदेहास्पद’’ एवं ‘‘निंदनीय’’ है।
नयी दिल्ली, 24 सितंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कृषि विधेयकों में जाहिर तौर पर समस्याएं और खामियां हैं तथा राज्यसभा में इन विधेयकों पर हुआ मतदान ‘‘संदेहास्पद’’ एवं ‘‘निंदनीय’’ है।
विपक्ष और किसान संगठनों के विरोध के बीच संसद के दोनों सदनों ने कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी प्रदान कर दी है।
राज्यसभा में कृषि विधेयकों के पारित होने के दौरान ‘‘अनुचित व्यवहार’’ के कारण शेष सत्र के लिए निलंबित किए गए आठ सांसदों में आम आदमी पार्टी (आप) के संजय सिंह भी शामिल थे।
आप के संयोजक केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विधेयकों में जाहिर तौर पर समस्याएं और खामियां हैं। देशभर में किसान विरोध कर रहे हैं और आप यह नहीं कह सकते कि उन सभी को गुमराह कर दिया गया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा, राज्यसभा में विधेयकों पर जिस तरह मतदान कराया गया, वह संदेहास्पद तथा निंदनीय है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)