देश की खबरें | कई कारणों से सरकारों के काम करने की सीमाएं हैं : डॉ जोशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने शनिवार को कहा कि विभिन्न परिस्थितियों के चलते निर्वाचित सरकारों काम करने की सीमाएं होती हैं जिन्हें समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई हालात में गैर-सरकारी संगठनों व इस तरह काम कर रहे अन्य लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।

जयपुर, सात जनवरी राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने शनिवार को कहा कि विभिन्न परिस्थितियों के चलते निर्वाचित सरकारों काम करने की सीमाएं होती हैं जिन्हें समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई हालात में गैर-सरकारी संगठनों व इस तरह काम कर रहे अन्य लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।

जोशी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘इस देश में जो राजनीतिक परिस्थितियां हैं उनको समझने की आवश्यकता है। सरकार अपने प्रयास कर रही है, क्योंकि चुनी हुई सरकार है। चाहे वह शिक्षा और स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, महिला सशक्तिकरण का क्षेत्र हो सभी सरकारें अपने-अपने ढंग से उस काम को कर रही हैं। पर समाज में, जिस तरह की हमारी स्थितियां हैं उसमें सरकार की काम करने की सीमाएं होती हैं।’’

जोशी ने कहा, ‘‘... एक सीमा उसके पास संसाधनों की उपलब्धता है, दूसरी सीमा यह है कि नीति बनाने वाले कितने दूरदर्शी हैं। इन दो सीमाओं के चलते सरकार जितनी तीव्र गति से काम करना चाहती है, उतनी तीव्र गति से काम नहीं कर पाती है। ऐसे में समाज में गैर सरकारी संगठनों, एनजीओ या अन्य माध्यमों से काम करने वालों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।’’

जोशी यहां 'माय इंडिया फाउंडेशन' के अवार्ड समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कोविड के कारण स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर पड़े प्रतिकूल असर पर ध्यान देने की अपील की और इस क्षेत्र में काम कर रहे लोगों से कोई नवाचार व समाधान पेश कर आदर्श प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

जोशी ने इस अवसर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे लोगों को 'एमआईएफ अवार्ड' देकर सम्मानित किया।

फाउंडेशन के डॉ मदन यादव ने सम्मानित होने वाले हस्तियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज