देश की खबरें | गुरुग्राम में महिला पर चाकू से हमला करने के आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम में 32 वर्षीय महिला पर चाकू से वार करने के आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, पांच अक्टूबर गुरुग्राम में 32 वर्षीय महिला पर चाकू से वार करने के आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता शीतला माता रोड पर दुकान चलाती है और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर-12ए शीतला माता रोड के पास हुई।

महिला की दुकान के पास एक खान-पान की दुकान चलाने वाले गुरदयाल सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने कहा कि पूजा नामक महिला अपने बच्चों के साथ अपनी दुकान पर खड़ी थी, तभी चंचल नाम का एक युवक वहां आया और उसे चाकू मार दिया।

आसपास के लोगों की मदद से महिला को सेक्टर 10 ए के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां से सोमवार देर रात हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि उसका वहां इलाज किया जा रहा है।

शिकायत मिलने के बाद, सेक्टर 14 थाने में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 326 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जांच अधिकारी उप निरीक्षक करतार सिंह ने कहा, “आरोपी को आज गिरफ्तार करके शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\