देश की खबरें | युवक ने अपने दादा, दादी समेत तीन की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर के झंगहा इलाके में शुक्रवार सुबह हुए तिहरे हत्याकांड में 24 वर्षीय एक युवक ने अपने दादा के भाई, दादा और दादी की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

गोरखपुर (उप्र), 28 फरवरी गोरखपुर के झंगहा इलाके में शुक्रवार सुबह हुए तिहरे हत्याकांड में 24 वर्षीय एक युवक ने अपने दादा के भाई, दादा और दादी की कुदाल से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामदयाल ने सबसे पहले भैंस पर कुदाल से हमला किया और जब उसके दादा कुबेर मौर्य (72) ने विरोध किया तो वह हिंसक हो गया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि शोर सुनकर उसके दादा के भाई साधु मौर्य (75) और दादी द्रौपदी देवी (70) घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन उसने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया और पास के खेत में ले जाकर बेरहमी से मार डाला।

वारदात को अंजाम देने के बाद रामदयाल शवों को घसीट कर सड़क किनारे ले गया और उनके पास बैठ गया। डरे-सहमे ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, तब रामदयाल वहां से भाग गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर पीछा करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। रामदयाल की मां कुसुमावती ने इस हत्याकांड को देखा और भागकर ग्रामीणों को सूचना दी।

ग्रामीणों का दावा है कि परिवार में मानसिक बीमारी का इतिहास रहा है, और रामदयाल के पिता एवं चाचा भी अस्थिर व्यवहार प्रदर्शित करते हैं।

पुलिस ने कहा कि पुलिस ने हथियार बरामद कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी, जो मानसिक रूप से अस्थिर माना जा रहा है, ने अपने दादा-दादी पर कुदाल से हमला किया।

श्रीवास्तव ने कहा, "गांव में स्थिति नियंत्रण में है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू