देश की खबरें | दुनिया एक दिन कन्याश्री दिवस को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के तौर पर मनाएगी: ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार की 'कन्याश्री' योजना एक ‘ब्रांड’ बन गई है और 'कन्याश्री दिवस' एक दिन दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

कोलकाता, 14 अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार की 'कन्याश्री' योजना एक ‘ब्रांड’ बन गई है और 'कन्याश्री दिवस' एक दिन दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

बनर्जी ने यहां 'कन्याश्री दिवस' की 10वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'कन्याश्री' अब एक ब्रांड है और यह दुनिया भर में 'सुनहरे अक्षरों में लिखा' गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि इस दिन (कन्याश्री दिवस) को भविष्य में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाएगा।’’ उन्होंने उस "गर्व के क्षण" को याद किया, जब उन्हें इस योजना के लिए 2017 में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार (यूएनपीएसए) प्राप्त हुआ था, जिसने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दुनिया भर के कई अन्य देशों को पीछे छोड़ दिया था।

उन्होंने याद करते हुए कहा, ‘‘जब हमने पुरस्कार जीता, तब मुझे बहुत गर्व महसूस हुआ। मैंने ‘लोगो’ तैयार किया था। कन्याश्री प्रकल्प का गीत मेरे द्वारा लिखा गया था।’’

यह योजना पश्चिम बंगाल में आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों की 13 से 19 वर्ष की किशोरियों के लिए एक सशर्त नकद अंतरण योजना है, ताकि उनकी शादी 18 वर्ष की आयु के होने से पहले न हो सके। इसे 2012 में शुरू किया गया था।

'कन्याश्री प्रकल्प' ने अपने सुशासन के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रशंसा भी हासिल की है।

बनर्जी ने कहा कि बंगाल को आगे बढ़ते रहना चाहिए और दूसरों को अपनी प्रगति रोकने नहीं देनी चाहिए।

देश के स्वतंत्रता संग्राम में बंगाल के योगदान, इसकी समृद्ध संस्कृति और योग्यता का उल्लेख करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘यहीं से देश की आजादी के लिए पुनर्जागरण और संघर्ष शुरू हुआ था। यदि आप अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सेलुलर जेल जाएंगे तो आप देखेंगे कि स्वतंत्रता सेनानियों में से 90 प्रतिशत नाम बंगाल से हैं और बाकी पंजाब से हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल की संस्कृति को आगे बढ़ते रहना चाहिए। बंगाल को कोई रोक नहीं सकता या धमका नहीं सकता। हम बंगाल का विकास कर दूसरों को आश्चर्यचकित कर देंगे।’’

बनर्जी ने कहा कि बंगाल को सांप्रदायिक सद्भाव का केंद्र बनना चाहिए, जहां सभी धर्मों के लोग साथ-साथ रह सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी