देश की खबरें | आगरा में मेट्रो के प्राथमिक खंड का काम अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्घाटन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा मेट्रो परियोजना के छह किलोमीटर के प्राथमिक खंड पर काम अंतिम चरण में है और तीन स्टेशनों के बीच गति परीक्षण भी पूरा हो चुका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आगरा, 29 जनवरी आगरा मेट्रो परियोजना के छह किलोमीटर के प्राथमिक खंड पर काम अंतिम चरण में है और तीन स्टेशनों के बीच गति परीक्षण भी पूरा हो चुका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी का कहना है कि प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम के उप महाप्रबंधक (जनसंपर्क) पंचानन मिश्रा ने कहा, ‘‘शुरुआत में छह किलोमीटर के हिस्से में ही मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। तीन एलिवेटेड स्टेशन पूरी तरह तैयार हैं और इन पर मेट्रो ट्रेन का गति परीक्षण पूरा हो गया है। अन्य तीन भूमिगत स्टेशन भी लगभग तैयार हो चुके हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘इन तीनों स्टेशनों के बीच करीब ढाई किलोमीटर के हिस्से में एक तरफ से रेल की पटरियां बिछाई जा चुकी हैं। दूसरी तरफ के कुछ मीटर हिस्से में ही काम शेष है, जिसे अगले दो से तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘फरवरी अंत या मार्च के प्रथम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगरा मेट्रो के प्राथमिक खंड का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि इसको लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से पुष्टि होना बाकी है।’’

मिश्रा ने बताया कि शुरुआत में ताज पूर्वी गेट, बसई स्टेशन, फतेहाबाद रोड, ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा शुरू होगी तथा न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 60 रुपये होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी