देश की खबरें | ‘गूगल मैप्स’ का इस्तेमाल कर रही महिला की कार गलत मोड़ लेने के कारण खाई में गिरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नवी मुंबई में अपने गंतव्य तक जाने के लिए ‘गूगल मैप्स’ की मदद ले रही एक महिला की कार गलत मोड़ लेने के कारण खाई में गिर गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 27 जुलाई नवी मुंबई में अपने गंतव्य तक जाने के लिए ‘गूगल मैप्स’ की मदद ले रही एक महिला की कार गलत मोड़ लेने के कारण खाई में गिर गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला को बचा लिया गया।

यह घटना शुक्रवार रात करीब एक बजे महाराष्ट्र में नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में हुई।

बेलापुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ‘बे ब्रिज’ जाने के बजाय ‘गूगल मैप्स’ के निर्देश पर गलत मोड़ लेकर ध्रुवतारा जेट्टी पहुंच गई और उसकी कार खाई में गिर गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने समुद्री सुरक्षा दल, उसकी नौका और स्थानीय प्राधिकारियों की मदद से महिला को बचा लिया।

अधिकारी ने बताया कि घटना के समय नवी मुंबई के खारघर इलाके में सैलून का व्यवसाय करने वाली महिला अपनी कार से बेलापुर से उल्वे स्थित अपने घर जा रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\