देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा नए भारत का दर्शन : मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि पिछले साढ़े नौ सालों में भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।

गोरखपुर (उप्र), नौ दिसंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि पिछले साढ़े नौ सालों में भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके (प्रधानमंत्री मोदी) नेतृत्व में नए भारत का दर्शन हो रहा है। नया भारत वैश्विक स्तर पर 142 करोड़ भारतवासियों के गौरव को बढ़ाता है। इस भारत मे बड़ी-बड़ी परियोजनाएं तो आगे बढ़ ही रही हैं, सबका साथ सबका विकास के ध्येय के अनुरूप योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव सब तक पहुंच रहा है।

एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री शनिवार को गोरखपुर के झारखंडी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डिजिटल संबोधन सुनने से पहले उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले 1100 आवासों के प्रतीकात्मक भूमि पूजन में भी सम्मिलित हुए और जनहित की योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की चर्चा के दौरान कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों के अंदर देश में 10 करोड़ से अधिक गरीबों के शौचालय बनाए गए हैं, इनमें से चार करोड़ शौचालय उत्तर प्रदेश के लोगों के बने हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत 15 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के एक सुदूर गांव से किया है। 26 जनवरी तक यह यात्रा देश के हर गांव तक पहुंचेगी।

कार्यक्रम में कुछ लाभार्थियों में मुख्यमंत्री से अपने अनुभव साझा किए और योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार के प्रति आभार जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\