देश की खबरें | ओडिशा विश्वविद्यालय की कुलपति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ करके 14 लाख रुपये ठगे, गुजरात से दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बरहमपुर विश्वविद्यालय की कुलपति गीतांजलि दास से 14 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में गुजरात से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बरहमपुर, 13 अप्रैल ओडिशा के बरहमपुर विश्वविद्यालय की कुलपति गीतांजलि दास से 14 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में गुजरात से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बता दास से संपर्क किया और दावा किया कि वह धन शोधन मामले में संलिप्त हैं।

पुलिस ने बताया कि दास को 14 से 22 फरवरी तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ करके रखा गया और जांच के लिए अपनी सारी नकदी जमा करने को कहा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कहे अनुसार दास ने 14 लाख रुपये उनके खाते में अंतरित कर दिए।

पुलिस ने बताया कि यह आश्वासन देने के बाद आरोपियों ने दास को 80,000 रुपये लौटा दिए कि सत्यापन के बाद बाकी राशि भी दे दी जाएगी। पुलिस ने बताया कि हालांकि, उन्हें बाकी राशि वापस नहीं की गई।

पुलिस ने बताया कि दास ने 24 फरवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने पिछले हफ्ते की शुरुआत में गुजरात के भावनगर से दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान भुटैया जेनिल जयसुखभाई (23) और विश्वजीतसिंह गोहिल (21) के रूप में हुई है।

उसने बताया कि आरोपियों को शनिवार को पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड पर बरहमपुर लाया गया।

पुलिस ने बताया कि उनके पास से मोबाइल फोन और आधार कार्ड सहित कई सामान जब्त किए गए हैं।

बरहमपुर के पुलिस अधीक्षक श्रवण विवेक एम. ने कहा कि ये दोनों देश के विभिन्न हिस्सों में कई साइबर अपराधों में शामिल एक गिरोह के सदस्य हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूरे भारत में उनके नेटवर्क और रुपयों के लेन-देन का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड