विदेश की खबरें | भारत से तनाव कम करने के लिए अमेरिकी राजदूत ने पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री डार से की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत के साथ तनाव कम करने के प्रयासों के तहत अमेरिका की प्रभारी राजदूत नताली बेकर ने बुधवार को उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 30 अप्रैल पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत के साथ तनाव कम करने के प्रयासों के तहत अमेरिका की प्रभारी राजदूत नताली बेकर ने बुधवार को उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की।

इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। विदेश कार्यालय के अनुसार, अमेरिका की प्रभारी राजदूत बेकर और डार ने हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

विदेश कार्यालय ने एक बयान जारी करके कहा, ‘‘अमेरिका की प्रभारी राजदूत ने तनाव कम करने की अमेरिकी इच्छा से अवगत कराया और कहा कि वह दोनों देशों के बीच तेजी से बदल रहे हालात पर बातचीत जारी रखेगा।’’

इसमें कहा गया है कि डार ने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हुए क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता की पुष्टि की है।

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने तनाव कम करने के लिए कूटनीतिक कदम उठाया है। विदेश मंत्री मार्को रुबियो दोनों देशों के विदेश मंत्रियों से बात करेंगे ताकि संयम बरतने के प्रति प्रेरित करके तनाव को और बढ़ने से रोका जा सके।

इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव कम करने के लिए विभिन्न देशों द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बावजूद भारत के साथ संघर्ष की संभावनाएं बढ़ रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\