देश की खबरें | जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का अध्ययन करने की तत्वकाल आवश्यकता: विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि इस बात पर विचार करने की तत्काल आवश्यकता है कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और जोखिमों को सतत विकास के लिए कैसे कम किया जा सकता है, विशेष रूप से भारत जैसे विकासशील देशों में जो जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील हैं।

तिरुवनंतपुरम, एक अगस्त केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सोमवार को कहा कि इस बात पर विचार करने की तत्काल आवश्यकता है कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और जोखिमों को सतत विकास के लिए कैसे कम किया जा सकता है, विशेष रूप से भारत जैसे विकासशील देशों में जो जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशील हैं।

विजयन ने साथ ही कहा कि इसके लिए यह साझा करना महत्वपूर्ण है कि क्या चला और क्या नहीं।

विजयन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियां जटिल और व्यापक हैं और उनसे कुशलता से निपटने की प्रक्रियाएं अभी भी विकसित हो रही हैं।

एक विज्ञप्ति में विजयन के हवाले से कहा गया, ‘‘इसलिए, हमारे लिए यह स्वीकार करना आवश्यक है कि इस समय हम में से किसी के पास सभी सही उत्तर नहीं हैं और हम सभी के लिए यह पूछना और साझा करना महत्वपूर्ण है कि क्या महत्वपूर्ण है, क्या चला और क्या नहीं।’’

विज्ञप्ति के अनुसार केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में ‘फर्स्ट केरल स्टेट क्लाइमेट चेंज स्टेकहोल्डर कंसल्टेशन वर्कशॉप’ के उद्घाटन समारोह में विजयन ने कहा, ‘‘हम उन क्षेत्रों के लिए केवल तभी मजबूत समाधान तैयार कर सकते हैं जो जलवायु के प्रति संवेदनशील होने के साथ-साथ हमारे समाज की भलाई, सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए सम्पर्क और संचार आवश्यक है, न केवल सूचना, डेटा, अच्छी प्रथाओं को साझा करना और सफलताओं का प्रदर्शन बल्कि प्राथमिकताओं और कमियों को समझना और यह पता लगाना कि उनसे क्या सबक सीखा जा सकता है।’’

कार्यशाला का आयोजन जलवायु परिवर्तन अध्ययन संस्थान और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय, केरल सरकार तथा रीजनल इंटीग्रेटेड मल्टी-हैजर्ड अर्ली-वार्निंग सिस्टम फॉर एशिया एंड अफ्रीका, बैंकॉक द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि केरल बार-बार जलवायु परिवर्तन की अनिश्चितताओं का सामना कर रहा है और इसलिए, यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि ‘‘हम इससे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए बिना किसी देरी के कार्य करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केरल पिछले कुछ वर्षों में मौसम की चरम स्थिति का सामना कर रहा है। गंभीर बाढ़ और भूस्खलन ने जीवन, आजीविका और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है। वैज्ञानिक समुदाय ने निर्णायक रूप से स्थापित किया है कि इस तरह का लगातार और तीव्र चरम मौसम और घटनाएं वैश्विक जलवायु में परिवर्तन से शुरू होती हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\