देश की खबरें | उप्र सरकार ने आयुष विभाग में 4,350 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार ने आयुष विभाग में 4,350 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

लखनऊ, 26 मई उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार ने आयुष विभाग में 4,350 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में आयुष विभाग की बैठक में विभिन्न रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिये हैं। योगी के निर्देश के बाद आयुष विभाग ने आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथिक विभाग में रिक्त कुल 4,350 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें से कुछ पद पदोन्नति, सीधी भर्ती, लेखा व वित्तीय संवर्ग, पीएसएस संवर्ग के माध्यम से भरे जाएंगे।

आयुष विभाग के प्रमुख सचिव रंजन कुमार के हवाले से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में आयुष चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर शुरू करने के निर्देश दिये थे।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये कि प्रदेश में पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को सुदृढ़ करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन होना चाहिए। इसी क्रम में निदेशक, उप निदेशक, प्राचार्य, प्रोफेसर, लेक्चरर, चिकित्साधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, मैट्रन, रीडर जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

कुमार ने बताया कि वर्तमान में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं में कुल 7,233 स्वीकृत पदों में से 4,208 पद भरे हुए हैं, जबकि 3,025 पद रिक्त हैं। इसी तरह यूनानी चिकित्सा सेवाओं में कुल 462 स्वीकृत पदों में से 301 भरे हुए हैं जबकि 161 पद खाली हैं।

होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाओं में कुल 3,818 स्वीकृत पदों में से 2,654 भरे हुए हैं, जबकि 1,164 पद रिक्त हैं। इन पदों में से कई पर प्रोन्नति, सीधी भर्ती, लेखा व वित्तीय संगर्व, पीएसएस संवर्ग आदि के माध्यम से नियुक्ति की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू