जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में दो दिन की तेजी थमी, सेंसेक्स 124 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. धातु और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट आई और सेंसेक्स 124 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों के सुस्त रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई।

मुंबई, 10 फरवरी धातु और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव से शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट आई और सेंसेक्स 124 अंक टूट गया। वैश्विक बाजारों के सुस्त रुख से भी यहां धारणा प्रभावित हुई।

कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बाजार धारणा पर असर पड़ रहा है।

बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में दो दिन से जारी बढ़त के सिलसिले पर ‘ब्रेक’ लगा और यह 123.52 अंक या 0.20 प्रतिशत के नुकसान से 60,682.70 अंक पर आ गया। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 60,774.14 अंक के उच्चस्तर तक गया और 60,501.74 अंक के निचले स्तर तक आया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.95 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 17,856.50 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा 2.79 प्रतिशत की गिरावट आई। टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, विप्रो, इन्फोसिस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी टूट गए।

इस रुख के उलट टाटा मोटर्स, एलएंडटी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई 2.05 प्रतिशत तक चढ़ गए।

बीएसई मिडकैप 0.04 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.48 प्रतिशत के लाभ में रहा।

दोपहर के सत्र में यूरोपीय बाजारों में गिरावट का रुख था। पिछले सत्र में अमेरिकी बाजारों में गिरावट आई थी।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 144.73 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को 24 से रौंदा, सैम करन और जेमी ओवरटन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम ITA मैच का स्कोरकार्ड

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच 30वें मुकाबले में कैसा रहेगा पल्लेकेले की पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Italy, T20 World Cup 2026 29th Match Scorecard: कोलकाता में इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य, विल जैक ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\