देश की खबरें | दिल्ली की ट्रैकर के ​परिवार ने उसे ट्रैकिंग पर जाने को मना किया था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरकाशी के हर्षिल से हिमाचल प्रदेश के चितकुल तक के मार्ग में ट्रैक के दौरान खराब मौसम और बर्फवारी के कारण छह अन्य के साथ जान गंवाने वाली दिल्ली की ट्रैकर अनीता रावत के परिवार ने उन्हें ट्रैकिंग पर जाने से मना किया था ।

उत्तरकाशी, 24 अक्टूबर उत्तरकाशी के हर्षिल से हिमाचल प्रदेश के चितकुल तक के मार्ग में ट्रैक के दौरान खराब मौसम और बर्फवारी के कारण छह अन्य के साथ जान गंवाने वाली दिल्ली की ट्रैकर अनीता रावत के परिवार ने उन्हें ट्रैकिंग पर जाने से मना किया था ।

अनीता (38) के परिजनों ने रविवार को उत्तरकाशी में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया ।

अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश करते हुए उसके पिता ज्योति सिंह ने बताया, ‘‘ अनीता कुछ दिन पहले ही मोरी-सांकरी क्षेत्र में ट्रेकिंग कर घर लौटी थी और हमने उसे इस ट्रैक पर जाने से मना किया था ।’’

उन्होंने कहा कि अनीता ने इसे साल का अंतिम ट्रैक बताते हुए जाने की जिद की लेकिन उसे क्या पता था कि यह साल की नहीं बल्कि उसके जीवन की अंतिम ट्रैकिंग होगी।

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में दंत चिकित्सक की नौकरी छोड़ने के बाद अनीता पिता के दिल्ली स्थित मिठाई एवं बेकरी के कारोबार में हाथ बंटा रही थीं।

सिहं ने बताया कि अनीता बहुत होनहार थी तथा वह कारोबार के हिसाब-किताब से लेकर ड्राइविंग तक सभी काम काम कर लेती थी।

अनीता के पिता ने ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के दौरान होने वाले हादसों के बाद सरकारी तंत्र की भूमिका पर भी सवाल उठाए और कहा कि हर्षिल-चितकुल ट्रैक पर गए 17 सदस्यीय दल के छह पोर्टर हिमाचल के सांगला पहुंच गए थे और उनकी सूचना पर अगर तत्काल हेलीकॉप्टर से बचाव कार्य चलाया जाता तो उनकी पुत्री समेत सभी लोगों को बचाया जा सकता था।

सं दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू