देश की खबरें | मुंबई, महाराष्ट्र के लिए एकजुट होने का समय आ गया है: शिवसेना (उबाठा)

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चचेरे भाइयों उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे में सुलह की संभावना के बीच शिवसेना (उबाठा) ने शनिवार को कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र के हित में एकजुट होने का समय आ गया है और पार्टी कार्यकर्ता मराठी गौरव की रक्षा के लिए तैयार हैं।

मुंबई, 26 अप्रैल चचेरे भाइयों उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे में सुलह की संभावना के बीच शिवसेना (उबाठा) ने शनिवार को कहा कि मुंबई और महाराष्ट्र के हित में एकजुट होने का समय आ गया है और पार्टी कार्यकर्ता मराठी गौरव की रक्षा के लिए तैयार हैं।

पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “मुंबई और महाराष्ट्र के हित में एकजुट होने का समय आ गया है। शिवसैनिक मराठी 'अस्मिता' की रक्षा के लिए तैयार हैं।”

पिछले सप्ताह राज ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव के साथ संभावित राजनीतिक सुलह के बारे में बयान देकर अटकलों को जन्म दिया था।

उन्होंने कहा था कि उनके पिछले मतभेद ‘मामूली’ हैं और ‘मराठी मानुष’ की भलाई के लिए एकजुट होना कोई मुश्किल काम नहीं है।

इस पर उद्धव ठाकरे ने कहा था कि वह छोटे-मोटे झगड़े छोड़कर आगे बढ़ने को तैयार हैं, बशर्ते महाराष्ट्र के हितों के खिलाफ काम करने वालों को बर्दाश्त न किया जाए।

शिवसेना (उबाठा) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के बीच गठबंधन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “एक साथ आना या गठबंधन बनाना उनका विशेषाधिकार है। हमें कोई समस्या नहीं है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू