खेल की खबरें | भारतीय महिला हॉकी टीम में कोविड का खतरा, नवजोत पृथकवास पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर नवजोत कौर की कोविड-19 परीक्षण की रिपोर्ट स्पष्ट नहीं होने के कारण उन्हें पृथकवास में रखा गया है, जिससे राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टीम में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बर्मिंघम, 30 जुलाई भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर नवजोत कौर की कोविड-19 परीक्षण की रिपोर्ट स्पष्ट नहीं होने के कारण उन्हें पृथकवास में रखा गया है, जिससे राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टीम में दहशत का माहौल बना हुआ है।

भारत ने शुक्रवार को घाना पर 5-0 की बड़ी जीत से अपने अभियान की शुरुआत की थी।

टीम सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘‘उन्हें अलग-थलग रखा गया है। उनका सीटी मानक संक्रामक नहीं है। उनका पहला परीक्षण पॉजिटिव आया था लेकिन दूसरे परीक्षण में उनके सीटी मानक में सुधार हुआ है और वह दूसरों को संक्रमित नहीं कर सकती हैं। वह अभी अलग-थलग है और पूरी संभावना है कि उन्हें वापस भारत भेज दिया जाएगा।’’

कुरुक्षेत्र की रहने वाली 27 वर्षीय नवजोत जकार्ता में खेले गए एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली टीम और 2014 में इंचिओन खेलों की कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य थी।

भारत का 300 से अधिक सदस्यों का दल अभी तक खेलों के दौरान कोविड से मुक्त था।

महिला क्रिकेट टीम कि दो सदस्य पूजा वस्त्राकर और मेघना का भारत में परीक्षण पॉजिटिव आया था लेकिन वह उससे उबर गई थी। मेघना टीम से जुड़ चुकी है और पूजा के बारबाडोस के खिलाफ तीन अगस्त को होने वाले तीसरे मैच से पहले टीम से जुड़ने की संभावना है।

इस सप्ताह के शुरू में राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों ने कहा था कि खेल गांव में प्रत्येक दिन लगभग एक दर्जन मामले सामने आ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\