राजस्थान के तीन जिलों में पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीसरे चरण का मतदान शनिवार को

राजस्थान के तीन जिलों-बारां, श्रीगंगानगर और करौली में जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए शनिवार को तीसरे चरण का मतदान होगा. निर्वाचन आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि शनिवार सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा.

मतदाता | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits: PTI)

जयपुर, 17 दिसंबर : राजस्थान के तीन जिलों-बारां, श्रीगंगानगर और करौली में जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए शनिवार को तीसरे चरण का मतदान होगा. निर्वाचन आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि शनिवार सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा. मेहरा ने कहा कि तीसरे चरण और अंतिम चरण में तीन जिलों में कुल आठ लाख 72,597 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे.

उन्होंने कहा कि तीसरे चरण में सात पंचायत समितियों के 141 वार्ड और उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होगा. उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए 503 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि तीन उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं. मेहरा ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान के लिए 1,183 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. यह भी पढ़ें : UP: गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर हमला, कहा- कांग्रेस, सपा, बसपा ने इतने सालों में क्या दिया?

मतदान के पहले चरण में 64.35 फीसद और दूसरे चरण में 68.57 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. गौरतलब है कि तीनों चरणों के मतदान की गणना 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर होगी. प्रधान और प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर तथा उपप्रधान और उपप्रमुख के लिए 24 दिसंबर को चुनाव होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड