देश की खबरें | भारत की अध्यक्षता में जी-20 शेरपा की तीसरी बैठक विकास लक्ष्यों पर केंद्रित रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की जी-20 अध्यक्षता का इरादा समूह की पहचान को विकास के लिए संरक्षित करना है जो विकसित एवं उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं को एक साझा मंच पर लाता है।

हम्पी (कर्नाटक), 16 जुलाई भारत की जी-20 अध्यक्षता का इरादा समूह की पहचान को विकास के लिए संरक्षित करना है जो विकसित एवं उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं को एक साझा मंच पर लाता है।

भारत के जी-20 शेरपा अमिताभ कांत की अध्यक्षता में यहां आयोजित समूह के सदस्य देशों के शेरपा की तीन दिवसीय बैठक के समापन पर रविवार को जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान हुए विचार विमर्श के केंद्र में मसौदा विज्ञप्ति थी, जो नौ और 10 सितंबर को नयी दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में की जाने वाली नेताओं की संयुक्त घोषणा को आकार देने में मददगार साबित होगा।

मसौदा दस्तावेज में सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी), हरित विकास, बहुपक्षीय विकास बैंकों (एमडीबी) में सुधार, डिजिटल जन बुनियादी ढांचे और लैंगिक समानता सहित छह प्राथमिकताओं को शामिल किया गया है, जो विभिन्न कार्य समूहों के विचार विमर्श के नतीजे के रूप में सामन आए हैं।

बयान में कहा गया है कि जी20 सदस्य परिवर्तनकारी, कार्य-उन्मुख पहल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गहप मंथप कर रहे हैं, जो एक विश्व, एक परिवार की भावना को आत्मसात करती है।

बयान में कहा गया, ‘‘इन तीन दिनों के दौरान, शेरपाओं और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने नेताओं की घोषणा के मसौदे पर सहयोगात्मक रूप से काम किया, जो महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर प्रगति के लिए जी-20 देशों के सामूहिक संकल्प और सतत विकास को प्राथमिकता देने और गंभीर चुनौतियों से निपटने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘भारत की जी-20 अध्यक्षता का इरादा समूह की पहचान को विकास के लिए संरक्षित करना है, जो विकसित एवं उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं को एक साझा मंच पर लाता है।’’

बयान के मुताबिक, यूक्रेन संकट से संबंधित मुद्दे पर कोई आम सहमति नहीं बनी क्योंकि भारतीय वार्ताकारों का कहना था कि जी-20 को भू-राजनीतिक संकट पर अलग-अलग विचारों के कारण विकास संबंधी मुद्दों से अपना ध्यान नहीं हटाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\