खेल की खबरें | तीसरे दिन के स्टार रहे डॉम बेस ने कहा, हम अच्छी स्थिति में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर डॉम बेस ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के विकेट को अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ विकेटों में से एक करार दिया और कहा कि उनकी टीम पहले टेस्ट के तीसरे दिन के बाद अच्छी स्थिति में है क्योंकि पिच के और अधिक स्पिन लेने की उम्मीद है।

चेन्नई, सात फरवरी इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर डॉम बेस ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के विकेट को अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ विकेटों में से एक करार दिया और कहा कि उनकी टीम पहले टेस्ट के तीसरे दिन के बाद अच्छी स्थिति में है क्योंकि पिच के और अधिक स्पिन लेने की उम्मीद है।

बेस का यह भारतीय सरजमीं पर पहला ही दौरा है। उन्होंने दिन का खेल समाप्त होने के बाद कोहली (11) के विकेट के बारे में ‘वर्चुअल’ कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ‘‘यह (विकेट) निश्चित रूप से ऊपर है। वह (कोहली) बेहतरीन है और शानदार प्रतिभा का खिलाड़ी है। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है और सर्वश्रेष्ठ में से एक है। गेंदबाजी एक प्रक्रिया ही है। मैं जो सीख रहा हूं और कर रहा हूं, वह मुझे वहीं ले जा रही है जहां मैं होना चाहता हूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं 23 साल का हूं और शायद आगे बढ़ता रहूं। यह यात्रा उतार चढ़ाव भरी होगी। विकेट से मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया। मैं मैच के बीच में इसके बारे में ज्यादा सोचना नहीं चाहता। हमें काफी कुछ काम करना है। हमने उसे आउट किया और अगली पारी में भी उसे आउट करने की कोशिश करेंगे। यह लंबी श्रृंखला है। ’’

बेस ने 55 रन देकर चार विकेट हासिल किये जिसमें कोहली के अलावा अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा जैसे खिलाड़ियों के अहम विकेट थे।

बेस ने जोर दिया कि कोहली का विकेट किसी अन्य चीज के बजाय गेंदबाजी की प्रक्रिया का ही हिस्सा था। उन्होंने कहा, ‘‘हां, यह प्रक्रिया ही थी। निश्चित रूप से मैं उसे आउट करना चाह रहा था। लेकिन यह कोई जादुई गेंद फेंकना नहीं था। बस सही क्षेत्र में से 10 से 15 अच्छी गेंद फेंकना था। मैं इसी चीज से खुश हूं। मैंने एक ही जगह गेंदबाजी जारी रखी और एक गेंद सीधे ओली पोप के हाथ में चली गयी। ’’

इंग्लैंड के इस ऑफ स्पिनर का यह 13वां टेस्ट है और उन्होंने श्रीलंका के हालिया दौरे पर 12 विकेट चटकाये थे। उन्होंने कहा कि वह इस समय सचमुच अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं इस समय काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहा हूं। हमने मैचों में इतनी गेंदबाजी नहीं की है। लेकिन मैं गेंदबाजी करने के लिये सचमुच आत्मविश्वास से भरा था। सबसे अहम चीज है एकजुट प्रयास। हमने आज छह विकेट झटके। ’’

बेस ने कहा, ‘‘इससे मैच अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है और गेंद स्पिन होना शुरू हो गयी है। और यह आगे और स्पिन होगी। नयी गेंद भी लेनी होगी तो हम इस समय अच्छी स्थिति में हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\