दिल्ली में तापमान सीजन के सबसे कम 33.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान इस सीजन का सबसे कम 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, हालांकि दिन के अधिकांश समय शहर में ‘स्मॉग’ की मोटी चादर छाई रही.

Delhi Air Pollution | PTI

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर: दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान इस सीजन का सबसे कम 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है, हालांकि दिन के अधिकांश समय शहर में ‘स्मॉग’ की मोटी चादर छाई रही. स्मॉग वायु प्रदूषण का ही एक रूप है. जब हवा में मौजूद धूल, धुआं और गाड़ियों से निकलने वाला घातक प्रदूषण एक साथ मिल जाता है तो ये स्मॉग का रूप ले लेता है.

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच अस्पतालों में सांस संबंधी मामलों में 30 से 40 फीसदी की वृद्धि.

शहर में 12 अक्टूबर को दूसरा सबसे अधिक तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे अक्टूबर माह में दिल्ली का दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है तथा आने वाले दिनों में इसमें कमी आने की संभावना नहीं है.

निजी मौसम पूर्वानुमानकर्ता 'स्काईमेट वेदर सर्विसेज' के महेश पलावत ने कहा, "तापमान में गिरावट की उम्मीद नहीं है क्योंकि इस समय कोई महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि, बादल या पश्चिमी विक्षोभ नहीं है. जब तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे क्षेत्रों में कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ या बर्फबारी नहीं होती तब तक तापमान कम से कम एक सप्ताह तक स्थिर रहेगा."

उन्होंने कहा कि 25 या 26 अक्टूबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है जिससे ऊपरी इलाकों में बारिश या बर्फबारी हो सकती है. उन्होंने कहा, “हालांकि तब तक हमें तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है.” दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 55 प्रतिशत से 83 प्रतिशत के बीच रहा.

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान साफ ​​रहने तथा अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड