पाकिस्तान की जीत का व्हाट्सएप स्टेटस लगाने पर अध्यापिका निष्कासित

राजस्थान के उदयपुर में एक निजी स्कूल की उस अध्यापिका को सेवा से निष्कासित कर दिया गया है जिन्होंने रविवार को टी-20 आईपीएल मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर खुशी जताते हुए व्हाट्सएप पर संदेश पोस्ट किया था.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credits: Getty Images)

जयपुर, 26 अक्टूबर : राजस्थान के उदयपुर में एक निजी स्कूल की उस अध्यापिका को सेवा से निष्कासित कर दिया गया है जिन्होंने रविवार को टी-20 आईपीएल मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर खुशी जताते हुए व्हाट्सएप पर संदेश पोस्ट किया था. नीरजा मोदी स्कूल, उदयपुर में कार्यरत शिक्षिका नफीसा अटारी ने व्हाट्सएप पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ "हम जीत गए ... हम जीत गए" कहते हुए स्टेटस अपडेट किया था. सोशल मीडिया पर शिक्षिका के व्हाट्सएप स्टेटस का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद, स्कूल प्रबंधन ने अध्यापिका को निष्कासित कर दिया. शिक्षिका को दिए गए पत्र में कहा गया है, ‘‘सोजतिया चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नीरजा मोदी स्कूल की शिक्षिका नफीसा अटारी को तत्काल प्रभाव से स्कूल से निष्कासित कर दिया गया है.’’

स्कूल के अध्यक्ष महेंद्र सोजतिया ने इसकी पुष्टि की. यह पूछे जाने पर कि अध्यापिका द्वारा माफी मांग लिए जाने के बाद अब क्या प्रबंधन अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा, सोजतिया ने कहा, "फिलहाल शिक्षिका को बर्खास्त करने का फैसला किया गया है." शिक्षिका ने एक वीडियो संदेश में माफी मांगते हुए कहा है कि उनका इरादा किसी की भावना को ठेस पहुंचाने का नहीं था. उन्होंने कहा, "किसी ने मुझे मैसेज किया और पूछा कि क्या आप पाकिस्तान का समर्थन करती हैं. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | योगी ने साधा केजरीवाल पर निशाना, सपा पर भी लगाए गंभीर आरोप

चूंकि संदेश में इमोजी थे और यह मस्ती का माहौल था, मैंने हां में जवाब दिया. लेकिन, इसका कहीं भी मतलब नहीं है कि मैं पाकिस्तान का समर्थन करती हूं. मैं एक भारतीय हूं और मुझे भारत से प्यार है.’’

अध्यापिका के अनुसार जैसे ही उन्हें गलती का अहसास हुआ उन्होंने स्टेटस को डिलीट कर दिया. उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैंने किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है तो मुझे खेद है."

Share Now

संबंधित खबरें

RPSC RAS Final Result 2026 Out: आरपीएससी आरएएस फाइनल का रिजल्ट जारी, rpsc.rajasthan.gov.in पर ऐसे देखें नतीजें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड