विदेश की खबरें | बाढ़ और भारी बारिश से परेशान चीनियों की परेशानियों को तूफान ने बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आधिकारिक पीपल्स डेली अखबार के अनुसार यूनान प्रांत में भूस्खलन से दो घरों के नष्ट होने के बाद पांच लोग लापता हैं।

आधिकारिक पीपल्स डेली अखबार के अनुसार यूनान प्रांत में भूस्खलन से दो घरों के नष्ट होने के बाद पांच लोग लापता हैं।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार सिचुआन प्रांत में यिबीन शहर में एक चौराहे पर खड़े 21 वाहन सड़क टूटने के बाद बनी खड्ड में गिर पड़े। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

यह भी पढ़े | Corona Pandemic: कोविड-19 से मुकाबले के लिए अमेरिका ने भारत को दिए सौ और वेंटिलेटर.

चीन में पिछले सप्ताह अधिकारियों ने बताया था कि बाढ़ की वजह से 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है या लापता हैं। वहीं 25 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य का संपत्ति का नुकसान हुआ है।

तूफान हिगोस झुहाई शहर के तट पर पहुंचने से पहले हांगकांग में दस्तक दे चुका था। यह शहर गुआंग्डोंग प्रांत में है। हालांकि यह कमजोर होकर पड़ोसी गुआंगशी क्षेत्र में पहुंचा।

यह भी पढ़े | US-China Trade Talk Canceled: अमेरिका-चीन में फिर छिड़ सकता है ट्रेड वॉर, डोनाल्ड ट्रंप ने रद्द की व्यापार वार्ता.

चीनी मीडिया में आई खबरों के अनुसार 65,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। स्कूलों को बंद कर दिया गया है और प्रभावित तट के पास से मछली पकड़ने वाली कई नौकाएं बंदरगाह लौट आईं हैं।

एक बिजली कम्पनी ने बताया कि पेड़ों के तारों पर गिरने से मंगलवार रात को गुआंग्डोंग प्रांत के मैंज़होउ में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

खबरों के अनुसार सिचुआन प्रांत में बाढ़ का कहर कम होता दिख रहा है। यहां बुधवार सुबह में आपात स्तर को कम किया गया और पानी घटने के बाद भगवान बुद्ध की प्रसिद्ध प्रतिमा की ऊंगलियां दिखने लगीं। पिछले कम से कम 70 वर्षों में ऐसा पहली बार हुआ है जब 71 मीटर लंबी लेशान बुद्ध प्रतिमा के पैर तक बाढ़ का पानी पहुंच गया। इस प्रतिमा का निर्माण आठवीं शताब्दी में हआ था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी