जरुरी जानकारी | शेयर बाजार मुनाफा वसूली के चलते गिरावट के साथ बंद, पांच दिन से जारी तेजी थमी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स में पांच दिन से जारी तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को टूट गया, यह करीब 144 अंक गिरकर बंद हुआ। निफ्टी में भी गिरावट रही। कारोबारियों के बीच मुनाफा वसूली का दौर चलने से बैंक और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर में गिरावट रही।

मुंबई, 10 दिसंबर बीएसई सेंसेक्स में पांच दिन से जारी तेजी का सिलसिला बृहस्पतिवार को टूट गया, यह करीब 144 अंक गिरकर बंद हुआ। निफ्टी में भी गिरावट रही। कारोबारियों के बीच मुनाफा वसूली का दौर चलने से बैंक और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयर में गिरावट रही।

कारोबारियों के मुताबिक अन्य एशियाई शेयर बाजारों के नरम रुख और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर रहने से भी निवेशकों पर दबाव रहा।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: फिरोजाबाद में शादी के बाद दुल्हन समेत पाए गए 9 लोग कोरोना पॉजिटिव, दूल्हे की मौत.

बीएसई का 30 कंपनियों के शेयर का सूचकांक सेंसेक्स पांच दिन की तेजी के सिलसिले को तोड़ते हुए नरमी के रुख के साथ खुला और दिनभर कारोबार के दौरान निचले बना रहा। अंत में यह 143.62 अंक यानी 0.31 प्रतिशत गिरकर 45,959.88 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी में पिछले सात दिन की बढ़त थम गयी। यह 50.80 अंक यानी 0.38 प्रतिशत घटकर 13,478.30 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | PNR Status On WhatsApp: रेल यात्री अब व्हाट्सएप पर चेक कर पाएंगे PNR स्टेटस और यात्रा की पूरी डिटेल्स, जानिए कैसे.

सेंसेक्स में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे अधिक नुकसान में रहा। यह शेयर 3.27 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ। यह गिराव सीमेंट शेयरों के रुझान के अनुरूप ही है। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने सीमेंट कंपनियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा-रोधी व्यवहार को लेकर जांच शुरू की है।

इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2.50 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

हालांकि रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी (एफएमसीजी) नेस्ले इंडिया का शेयर 4.17 प्रतिशत, आईटीसी का 3.58 प्रतिशत और हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 2.61 प्रतिशत लाभ के साथ बंइ हुआ।

कोटक बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और ओएनजीसी के शेयर में 1.13 प्रतिशत तक की बढ़त रही।

इसके अलावा हांगकांग, सोल और टोक्यो के शेयर बाजार भी नरमी के साथ बंद हुए। हालांकि शंघाई शेयर बाजार में बढ़त रही।

वहीं यूरोपीय बाजारों में निवेशकों का रुख सावधानी भरा रहा। वह लगातार ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच ब्रेक्जिट को लेकर जारी बातचीत पर निगाह बनाए हुए हैं। वहीं उन्हें यूरोपीय सेंट्रल बैंक के नीतिगत निर्णय का भी इंतजार है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस में शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘ पांच दिन तेजी के रुख बाद घरेलू बाजारों में अन्य एशियाई शेयर बाजारों की ही तरह गिरावट रही। कमजोर वैश्विक संकेतों ने भी इसमें अपना योगदान दिया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में मुनाफा वसूली चलने के साथ ही सरकारी बैंकों, बैंकों, छोटी और मझली कंपनियों के शेयर भी गिरावट का रुख लिए रहे।’’

आनंद राठी फर्म में शेयर शोध (बुनियादी) के प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘ दोपहर के कारोबारी सत्र में बाजार निचले स्तर से वापस ऊपर आया। इसकी वजह एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के भारत की वृद्धि दर के अनुमान में सुधार करना रहा। एडीबी ने चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था में आठ प्रतिशत गिरावट का अनुमान जताया है जो उसके सितंबर के नौ प्रतिशत गिरावट के अनुमान से बेहतर है। साथ ही एडीबी ने अगले वित्त वर्ष में आठ प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान को बरकरार रखा है।’’

इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल भाव 0.76 प्रतिशत बढ़कर 49.23 डॉलर प्रति बैरल रहा।

दो दिन बढ़त का रुख दर्शाने के बाद बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे टूटकर 73.66 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने