देश की खबरें | आतंकी हमले पर सपा नेताओं के बयान पाकिस्तानी प्रवक्ता जैसे लग रहे हैं: योगी आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकी हमले पर सपा नेताओं के बयान पाकिस्तान प्रवक्ता के लग रहे हैं।

लखनऊ, 29 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकी हमले पर सपा नेताओं के बयान पाकिस्तान प्रवक्ता के लग रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की।

पहलगाम के बैसरन में हुए जघन्य हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने सभा के दौरान 676 करोड़ की 501 परियोजनाओं में से 341 परियोजनाओं का लोकार्पण और 160 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर समाजवादी पार्टी के नेताओं के काफी शर्मनाक बयान सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि सपा नेताओं के बयान से यह पता लगाने में काफी मुश्किल हो रही है कि वह सपा के नेता का बयान है या फिर पाकिस्तान का प्रवक्ता बयान दे रहा है।

योगी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि आतंकवादियों ने कानुपर के रहने वाले शुभम द्विवेदी की निर्मम हत्या कर दी और जब पत्रकारों ने सपा अध्यक्ष से उनके (शुभम) घर पर न जाने की वजह पूछी तो यादव ने जवाब दिया कि वह हमारी पार्टी का नहीं था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बयान काफी दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है।

योगी ने कहा कि पूरा देश पार्टी लाइन से ऊपर उठकर घटना की निंदा कर रहा है और सपा के नेता दुर्भाग्यपूर्ण बयान दे रहे हैं।

योगी ने सपा पर आरोप लगाया कि पार्टी का एक राष्ट्रीय महासचिव बयान देता है कि हिंदू ने ही हिंदू को मारा यानी पाकिस्तान को क्लीन चिट देने की कुत्सित चेष्टा की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस के नेता जातिवाद, विभाजनकारी और तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा पूरा देश एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ खड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू