देश की खबरें | बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु राम रावजी महाराज का निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 31 अक्टूबर बंजारा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु श्री संत राम रावजी महाराज का यहां स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

उनके निकटवर्ती सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को जीत के लिए दिया 111 रनों का लक्ष्य : 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि 84 वर्षीय धर्मगुरु का पिछले एक महीने से इलाज चल रहा था और शुक्रवार रात लगभग 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

राम रावजी महाराज को अंधविश्वास के प्रति जागरूकता फैलाने, साक्षरता को प्रोत्साहन देने और दहेज प्रथा के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए जाना जाता था।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी सरकार.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने ट्वीट किया, “श्री राम राव बापू महाराज जी को समाज के प्रति उनकी सेवा और आध्यात्मिक ज्ञान के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने गरीबी और लोगों की समस्याओं के उन्मूलन के लिए अथक कार्य किया।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ महीने पहले मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। दुख की इस घड़ी में उनके अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राम रावजी महाराज का निधन बंजारा समुदाय ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी आध्यात्मिक गुरु को श्रद्धांजलि दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)