देश की खबरें | सैन्यधाम अमर ज्योति स्तंभ की आधारशिला में शहीदों के आंगन की मिट्टी और नदियों का जल डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देहरादून के गुनियाल गांव में बनाए जा रहे सैन्यधाम में स्थापित किए जाने वाले अमर ज्योति स्तंभ की आधारशिला में सोमवार को प्रदेश के शहीदों के आंगन की पवित्र मिटटी तथा गंगा, यमुना सहित प्रमुख नदियों का पवित्र जल अर्पित किया गया।

देहरादून, तीन जुलाई देहरादून के गुनियाल गांव में बनाए जा रहे सैन्यधाम में स्थापित किए जाने वाले अमर ज्योति स्तंभ की आधारशिला में सोमवार को प्रदेश के शहीदों के आंगन की पवित्र मिटटी तथा गंगा, यमुना सहित प्रमुख नदियों का पवित्र जल अर्पित किया गया।

इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के अलावा देश के रक्षा प्रमुख जनरल अनिल चौहान तथा वीर नारियां भी मौजूद थीं ।

कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि 1734 शहीदों के आंगन से लाई गई पवित्र मिट्टी से निर्मित होने वाला यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा स्तंभ के रूप में काम करेगा ।

उन्होंने कहा कि सैन्यधाम शहीदों के परिजनों और वीरांगनाओं के त्याग को मान और सम्मान प्रदान करने का पवित्र धाम है जो उत्तराखंड की पहचान बनेगा।

जोशी ने कहा कि वीर सैनिकों की राष्ट्रभक्ति और उनके समर्पण ने देश की रक्षा में हमेशा अग्रणी भूमिका निभायी है और देश की रक्षा करने वाला हर पांचवां सैनिक उत्तराखंड से है ।

अमर जवान ज्योति स्तंभ की स्थापना के कार्यक्रम में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताते हुए जनरल चौहान ने कहा कि यह बहुत गौरवपूर्ण अवसर है कि स्तंभ की नींव में प्रदेश के 1734 शहीदों के आंगन की मिट्टी और प्रदेश की 28 नदियों का जल समाहित किया गया है ।

उन्होंने कहा कि सैन्यधाम के माध्यम से उत्तराखंड के लोगों ने अपने सैनिकों को अमर बना दिया है और यह सुनिश्चित किया है उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के दिल और दिमाग में बनी रहे ।

पूरे देश के स्मारकों का अध्ययन करने के बाद यहां सैन्यधाम बनाया जा रहा है । भारतीय सेना में दो सैनिकों-बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह की पूजा की जाती है और उन दोनों के मंदिर यहां बनाए जा रहे हैं ।

सैन्यधाम का मुख्य गेट देश के प्रथम रक्षा प्रमुख जनरल बिपिन रावत के नाम पर बनाया जा रहा है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट