जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में छह दिन से जारी तेजी का सिलसिला थमा, सेसेक्स 306 अंक टूटकर 56,000 अंक से नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी के सिलसिले पर ब्रेक लगा और सेंसेक्स 306 अंक टूटकर 56,000 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ।

मुंबई, 25 जुलाई स्थानीय शेयर बाजार में सोमवार को पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी के सिलसिले पर ब्रेक लगा और सेंसेक्स 306 अंक टूटकर 56,000 अंक के स्तर से नीचे बंद हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी से बाजार नीचे आया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 306.01 अंक यानी 0.55 प्रतिशत के नुकसान के साथ 55,766.22 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 535.15 अंक तक गिर गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 88.45 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,631 अंक पर बंद हुआ।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध (खुदरा) प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘‘निवेशकों की वाहन, तेल एवं गैस और दूरसंचार शेयरों में मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजार में पिछले छह कारोबारी सत्रों से जारी तेजी थम गई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक की बुधवार को बैठक से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं।’’

सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक 3.80 प्रतिशत की गिरावट आई। रिलायंस इंडरस्ट्रीज का शेयर 3.31 प्रतिशत नीचे आया।

मारुति सुजुकी इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और नेस्ले के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी तरफ टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर लाभ के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजार दोपहर के कारोबार में मजबूत थे। अमेरिका के बाजार शुक्रवार को गिरावट लेकर बंद हुए थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.24 प्रतिशत चढ़कर 104.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक शुक्रवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 675.45 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\