विदेश की खबरें | भारत-चीन सीमा पर हालात बहुत खराब हैं : ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देते हुए कहा कि भारत-चीन सीमा पर हालात ‘‘बहुत ही खराब’’ हैं और चीन अधिक मजबूती के साथ ‘‘इसे बढ़ाने जा रहा है’’। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में शामिल होना और मदद करने चाहेंगे।

वाशिंगटन, पांच सितंबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देते हुए कहा कि भारत-चीन सीमा पर हालात ‘‘बहुत ही खराब’’ हैं और चीन अधिक मजबूती के साथ ‘‘इसे बढ़ाने जा रहा है’’। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में शामिल होना और मदद करने चाहेंगे।

व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, ‘‘सीमा पर चीन और भारत के बीच हालात बहुत खराब हैं।’’

यह भी पढ़े | मेरा बेटा जूनियर ट्रंप और बेटी इवांका मेरी तरह ही भारत के बारे में बहुत सोचते हैं: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

ट्रंप ने दोहराया कि वह इस बारे में भारत और चीन दोनों से बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और चीन के संबंध में, हम मदद करने के लिए तैयार हैं। अगर हम कुछ कर सकते हैं, तो हम उसमें शामिल होना और मदद करना चाहेंगे। इस बारे में हम दोनों देशों से बात कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | Taiwan ने चीनी फाइटर प्लेन उड़ाने के सोशल मीडिया के दावे को बताया झूठा.

इस संबंध में सवाल करने पर की क्या चीन भारत के साथ दादागिरी करने की कोशिश कर रहा है, ट्रंप ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि ऐसी बात न हो, साथ ही कहा कि चीन ‘‘निश्चित ही यह करने जा रहा है।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा न हो...लेकिन वह (चीन) निश्चित ही यह करने जा रहा है। ज्यादातर लोग जितना समझ रहे हैं, वह उससे वहीं ज्यादा मजबूती से यह करने जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\