KKR vs RR IPL 2024: रामनवमी के कारण 17 अप्रैल को रॉयल्स के खिलाफ केकेआर के घरेलू मैच का बदल सकता है कार्यक्रम

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के 17 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू आईपीएल मैच के कार्यक्रम में बदलाव लगभग तय है क्योंकि स्थानीय पुलिस ने उस दिन रामनवमी समारोह के कारण पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई है। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को यह जानकारी दी है

KKR and RR Captains (Photo Credits: @IPL/ Twitter)

कोलकाता, एक अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के 17 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ घरेलू आईपीएल मैच के कार्यक्रम में बदलाव लगभग तय है क्योंकि स्थानीय पुलिस ने उस दिन रामनवमी समारोह के कारण पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई है. बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को यह जानकारी दी है. सात चरण के आम चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को बंगाल में भी मतदान होना है। कोलकाता में मतदान एक जून को होगा. यह भी पढ़ें: कोलकाता में नहीं खेला जाएगा केकेआर बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच, BCCI ने वेन्यू को लेकर जताई चिंता, यहां जानें क्या है वजह?

कोलकाता पुलिस ने कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैच रामनवमी के दिन पड़ रहा है और चुनाव के लिए भी सुरक्षाकर्मियों को तैनान किया गया है. इसलिए 17 अप्रैल को मैच के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करना हमारे लिए संभव नहीं होगा.’’

कैब ने सुझाव दिया है कि मैच को या तो एक दिन पहले (16 अप्रैल) कर दिया जाए या 24 घंटे आगे बढ़ाकर 18 अप्रैल को किया जाए.

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘‘हां, कैब ने हमें सूचित किया है कि स्थानीय पुलिस ने तारीख को फिर से निर्धारित करने के लिए कहा है और मामले पर विचार किया जा रहा है. हमने अभी तक नई तारीख पर फैसला नहीं किया है.’’

कैब की ओर से एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया, ‘‘हमने दो तारीखें सुझाई हैं, 16 या 18 अप्रैल। किसी भी स्थिति में, यह केकेआर का घरेलू मैच है और ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा.’’

केकेआर इस समय बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए विशाखापत्तनम में है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड