जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक के ब्याज दर यथावत रखने से रुपया शुरुआती कारोबार में 16 पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिजर्व बैंक ने लगातार तीसरी बार मुख्य नीतिगत दर को शुक्रवार को यथावत रखा। इससे अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 16 पैसे मजबूत होकर 73.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

मुंबई, 4 दिसंबर रिजर्व बैंक ने लगातार तीसरी बार मुख्य नीतिगत दर को शुक्रवार को यथावत रखा। इससे अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 16 पैसे मजबूत होकर 73.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी निवेश की आवक, घरेलू शेयर बाजारों की सकारात्मक शुरुआत और विदेशी बाजारों में डॉलर की नरमी से रुपये को मदद मिली है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरुरी खबर, सरकार ने महंगाई भत्ते को लेकर बताई ये बात.

रुपया मजबूती के साथ 73.81 प्रति डॉलर पर खुला और थोड़ी ही देर में 73.77 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

इससे पहले बृहस्पतिवार को रुपया 73.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स आसानी से उठा सकते है इस डोरस्टेप सर्विस का लाभ, यहां जानिए पूरा प्रॉसेस.

रिजर्व बैंक ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद शुक्रवार को रेपो दर को चार प्रतिशत पर बनाये रखने का निर्णय लिया। हालांकि, रिजर्व बैंक ने जरूरत पड़ने पर कटौती की गुंजाइश बनाये रखने के लिये मौद्रिक रुख को नरम रखा है।

इस बीच छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 90.69 पर रहा।

विदशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने खरीदारी का रुख जारी रखा और उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 3,637.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा 1.93 फीसदी बढ़कर 49.65 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर