देश की खबरें | आंध्र प्रदेश शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में रविवार को शानदार जीत दर्ज करते हुए मुख्य विपक्षी तेदेपा को 75 नगरपालिकाओं तथा 11 नगर परिषदों में करारी शिकस्त दी।

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 14 मार्च आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में रविवार को शानदार जीत दर्ज करते हुए मुख्य विपक्षी तेदेपा को 75 नगरपालिकाओं तथा 11 नगर परिषदों में करारी शिकस्त दी।

वाईएसआर कांग्रेस को मिली इस जीत को ‘जगन वाश’ कहा जा रहा है।

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सिर्फ पांच नगर निकायों में दोहरे अंक में सीटें हासिल कर सकती है, जबकि विपक्षी भाजपा और जेएसपी को मामूली फायदा हुआ है।

कांग्रेस इस तस्वीर में कहीं भी नजर नहीं आ रही है।

तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने एक ट्वीट में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव नतीजों से हताश होने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘हमने धमकियों, सत्ता के दुरूपयोग और प्रलोभन के बावजूद अच्छा मुकाबला किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now