देश की खबरें | अस्पतालों में तीन महिलाओं की मौत पर सत्तापक्ष ने महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग की निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में विपक्षी विधायकों की ओर से सरकारी अस्पतालों में उचित उपचार के अभाव में तीन महिलाओं की मौत होने का दावा किये जाने के बाद बुधवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग की आलोचना की।

नागपुर, 13 दिसंबर महाराष्ट्र में विपक्षी विधायकों की ओर से सरकारी अस्पतालों में उचित उपचार के अभाव में तीन महिलाओं की मौत होने का दावा किये जाने के बाद बुधवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्यों ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग की आलोचना की।

इसके बाद महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्षी सदस्यों ने यह कहते हुए सदन से बहिर्गमन किया कि वे इस विषय पर स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं।

प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक वर्षा गायकवाड़ ने गढ़चिरौली जिले की दो महिलाओं तथा बुलढाणा की एक महिला के स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया। बुलढाणा की महिला को गर्भ संबंधी जटिलता के कारण अकोला ले जाया गया था।

चर्चा के दौरान शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक योगेश सागर ने स्वास्थ्य विभाग की तीखी आलोचना की।

सागर ने कहा कि गर्भवती विद्या गवांडे को इलाज के लिए बुलढाणा के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘प्राप्त जानकारी से पता चला कि भ्रूण मर चुका था, उसके बाद भी महिला को लंबे समय तक अस्पताल में रखा गया और बाद में अकोला ले जाने की सलाह दी गयी। यह बिल्कुल गैर पेशेवर अंदाज है और उसे अकोला अस्पताल नहीं भेजा जाना चाहिए था। आखिरकार उसकी मौत हो गयी।’’

संजय गायकवाड़ ने कह कि मरीजों की मौत के लिए जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारियों को ही ऐसी घटनाओं की जांच करने को कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे स्वास्थ्य विभाग के कामकाज में कभी सुधार नहीं होगा।’’

स्वास्थ्य मंत्री एवं शिवसेना विधायक सावंत ने कहा, ‘‘ मैं तीन महिलाओं की मौत की जांच के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव को नियुक्त करूंगा। मैं अतिरिक्त मुख्य सचिव को जांच की रिपोर्ट सौंपने के लिए 15 दिनों का समय दूंगा।’’

लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य एवं विपक्षी सदस्य मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए।

विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वाडेत्तिवार ने कहा, ‘‘ स्वास्थ्य मंत्रालय के कामकाज का तरीका अस्वीकार्य है। लोग मर रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई गंभीरता नहीं दिखाई पड़ती है। हम इसकी निंदा करते हैं।’’

इसके बाद विपक्षी सदस्य सदन से बाहर चले गये।

राजकुमार संतोष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\