देश की खबरें | राज्य की प्रगति में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राज्य की प्रगति में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसान मजबूत होगा तो प्रदेश मजबूत होगा।

जयपुर, आठ अप्रैल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राज्य की प्रगति में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसान मजबूत होगा तो प्रदेश मजबूत होगा।

शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के सशक्तिकरण तथा पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए नहर प्रणाली को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही है।

मुख्यमंत्री अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन हनुमानगढ़ में किसानों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, माही बेसिन का प्रबंधन, इंदिरा गांधी नहर परियोजना के सुदृढ़ीकरण सहित विभिन्न निर्णय किए हैं जिससे किसानों को सिंचाई के लिए तथा आमजन को पर्याप्त पेयजल मिल सके।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना के सुदृढ़ीकरण के लिए 3,400 करोड़ रूपये के काम करवाए जाएंगे। साथ ही, भाखड़ा और गंग नहरों से जुड़ी खालों संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी आवश्यक काम किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि गंगानगर एवं हनुमानगढ़ गेहूं के सर्वाधिक उत्पादन वाले जिले हैं। ऐसे में गेहूं की समर्थन मूल्य एमएसपी में वृद्धि से स्थानीय किसानों को लाभ होगा। साथ ही, किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी से किसानों को आर्थिक संबल मिला है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली, पानी उपलब्ध कराएगी, जिससे वे अपनी जमीन पर पूरी उपज ले सकेंगे। हमारी सरकार संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान पहले दिन पंजाब, हरियाणा तथा हनुमानगढ़ में विभिन्न हेड, नहरी तंत्र तथा बैराज का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने इन्दिरा गांधी फीडर प्रणाली की विस्तार से जानकारी ली तथा सिंचाई पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले पंजाब के तरनतारन जिले में स्थित हरिके बैराज पहुंचे।

उन्होंने वहां हरिके हेड पर नहरी तंत्र की प्रक्रिया का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से नहरी तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए चर्चा की। इसके बाद शर्मा ने मल्लेवाला हेड, बल्लेवाला हेड, बीकानेर केनाल, फिरोजपुर फीडर एवं इंदिरा गांधी फीडर का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नहर तंत्र तथा सिंचाई परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। शर्मा हरियाणा के सिरसा जिला स्थित लोहगढ़ हेड पहुंचे।

उन्होंने भाखड़ा सिंचाई परियोजना के लिए इंदिरा गांधी फीडर और सरहिन्द फीडर के मध्य बने लिंक का निरीक्षण किया। साथ ही, इन्दिरा गांधी फीडर पर बने हेड एवं नहर की रिलाईनिंग कार्यों का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान जल संसाधन विभागीय अधिकारियों ने मैप के जरिए संपूर्ण क्षेत्र में जल की उपलब्धता एवं नहर के अंतिम छोर तक पहुंच सहित अन्य जानकारी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\