देश की खबरें | इनामी बदमाश ने पुलिसकर्मी का हथियार छीन गोलियां चलाईं, जवाबी कार्रवाई में घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के दौलतपुरा में पुलिस दल पर गोलियां चलाते हुए उसकी अभिरक्षा से भाग रहा एक अपराधी जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 16 मई जयपुर के दौलतपुरा में पुलिस दल पर गोलियां चलाते हुए उसकी अभिरक्षा से भाग रहा एक अपराधी जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उसके अनुसार बुधवार रात इस घटना में बदमाश के पैर में गोली लगी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह ने बताया कि जयपुर पुलिस की एक टीम अपराधी राकेश यादव को गुवाहाटी (असम) से जयपुर ला रही थी तथा दौलतपुरा के पास उसने लघुशंका के लिए गाड़ी रूकवाई ।

सिंह ने बताया कि जैसे ही वह और एक पुलिसकर्मी गाड़ी से उतरे, उसने उस पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीन ली और गोली चला दी, लेकिन गोली पुलिसकर्मियों को नहीं लगी।

उन्होंने बताया कि साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी।

सिंह के अनुसार यादव पर एक लाख रुपये का नकद इनाम घोषित है। उसे इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह जयपुर के विद्याधर नगर थाने में दर्ज फायरिंग और एक व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में वांछित था।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\