देश की खबरें | दिल्ली में बारिश से तापमान कम हुआ; गर्मी से कुछ राहत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे पारा सामान्य से कई डिग्री नीचे गिर गया। बारिश होने से लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली।

जियो

नयी दिल्ली, 29 मई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे पारा सामान्य से कई डिग्री नीचे गिर गया। बारिश होने से लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिली।

शहर में तेज हवाएं चलीं और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि हुई।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के झारखंड में 45 नए मरीज पाए गए, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 521 हुई: 29 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने 3.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

पालम वेधशाला ने 3.1 मिमी वर्षा और अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में कुदरत का करिश्मा, जिंदा दफन किए जाने के बाद भी नवजात शिशु की बची जान.

आईएमडी ने कहा कि लोधी रोड और आया नगर में मौसम केंद्रों ने क्रमशः 35.3 डिग्री और 36.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि निचले स्तर पर ताजा पश्चिमी विक्षोभ और तेज हवाएं चलने के कारण मौसम में बदलाव हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘शनिवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और धूल भरी आंधी आने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट