देश की खबरें | गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या का कोटा तीन जून तक पूरा, पंजीकरण बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के चारधामों में से तीन, गंगोत्री, यमुनोत्री एवं केदारनाथ हेतु तीर्थयात्रियों की निर्धारित संख्या का कोटा तीन जून तक के लिए पूरा होने के कारण वहां के लिए पंजीकरण फिलहाल बंद कर दिया गया है।

ऋषिकेश, 26 मई उत्तराखंड के चारधामों में से तीन, गंगोत्री, यमुनोत्री एवं केदारनाथ हेतु तीर्थयात्रियों की निर्धारित संख्या का कोटा तीन जून तक के लिए पूरा होने के कारण वहां के लिए पंजीकरण फिलहाल बंद कर दिया गया है।

केवल बदरीनाथ के लिए ही श्रद्धालुओं का पंजीकरण जारी है। इस आशय की जानकारी यात्रियों को बृहस्पतिवार को ऋषिकेश स्थित आइएसबीटी पर उत्तराखंड राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा सार्वजनिक घोषणा प्रणाली के जरिये दी गयी।

मौके पर मौजूद एसडीआरएफ कर्मियों ने बताया कि बदरीनाथ के अतिरिक्त अन्य तीनों धामों के लिये प्रतिदिन के लिए निर्धारित यात्रियों की संख्या का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन कोटा तीन जून तक के लिए भर गया है इसलिए पंजीकरण फ़िलहाल रोक दिया गया है ।

हांलांकि, श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बनी हुई है। आइएसबीटी से हजारों श्रद्धालु रोजाना यात्रा को प्रस्थान कर रहे हैं लेकिन जितने लोग रवाना हो रहे हैं, उतने ही फिर आइएसबीटी पर पहुँच रहे हैं ।

देहरादून के जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने कहा कि यह सब श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चारों धामों में निर्धारित संख्या में यात्रियों को भेजने से वे बगैर धक्का-मुक्की के भगवान के दर्शन कर रहे हैं और सुखद अनुभव के साथ लौट रहे हैं।

चारधाम यात्रा से लौटे मध्य प्रदेश के रतलाम के करीब 70 श्रद्धालुओं के एक दल के मुखिया एस के शुक्ला ने बताया कि सभी धामों में बहुत आराम से भगवान के दर्शन हुए और उन्हें कहीं भीड़ नहीं मिली । उन्होंने सरकार के इंतजामों की सराहना की ।

इस बीच, हरिद्वार में जगह न मिलने से तीर्थयात्री और पर्यटक ऋषिकेश का रुख कर रहे हैं जिसकी वजह से ऋषिकेश व आसपास के स्थानों पर भीड़ का दबाव बढ़ता जा रहा है।

इस अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की तरफ से प्रदेश में आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान जारी किया है जिसे देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी एवं टिहरी जिलों की पुलिस को लागू करना है।

इस विशेष यातायात योजना को ऋषिकेश एवं मुनिकीरेती के पुलिस नियंत्रण कक्ष से संचालित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\