देश की खबरें | जनता ने कांग्रेस के कुशासन को नकारा: वसुंधरा राजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों में उनकी पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया जताते हुए रविवार को कहा कि जनता ने कांग्रेस के कुशासन को नकार दिया है।

जयपुर, तीन दिसंबर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों में उनकी पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया जताते हुए रविवार को कहा कि जनता ने कांग्रेस के कुशासन को नकार दिया है।

राजे इस चुनाव में झालरापाटन सीट से जीत गई हैं।

रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बीच राजे ने कहा, 'राजस्थान की ये शानदार जीत हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मंत्र 'सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास' की जीत है। उनकी दी हुई ‘गारंटी’ की जीत है। यह जीत हमारे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी की रणनीति की जीत है और यह जीत हमारे (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व की जीत है।'

उन्होंने कहा, 'सबसे महत्वपूर्ण, यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं की है। उनके अथक प्रयासों की जीत है। उन्होंने दिन-रात हमारे माननीय प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने की पूरी कोशिश करते हुए उस दिशा में मेहनत की।'

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,'सबसे बड़ी बात यह जीत हमारी जनता जर्नादन की है जिसने कांग्रेस के कुराज को नकारते हुए और भाजपा के सुराज को अपनाने का काम किया है। यह जीत 2024 में मोदी जी को फिर से देशवासियों की सेवा का अवसर देने की जीत है।'

राज्य की 200 में से 199 सीट पर मतदान 25 नवंबर को हुआ था। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\