विदेश की खबरें | अमेरिका के व्यापार युद्ध को लेकर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और चीन के प्रधानमंत्री ने की चर्चा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ली अपनी तीन दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार दोपहर को दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे और यह इस साल उनकी पहली विदेश यात्रा का पहला पड़ाव था।
ली अपनी तीन दिवसीय यात्रा के तहत शनिवार दोपहर को दक्षिण-पूर्व एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे और यह इस साल उनकी पहली विदेश यात्रा का पहला पड़ाव था।
इंडोनेशिया और चीन 20 प्रमुख विकासशील देशों और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के समूह के साथ ब्रिक्स के सदस्य देश हैं।
इंडोनेशिया-चीन व्यापार कार्यक्रम में अपने संबोधन के लिए ली प्रमुख 60 चीनी व्यवसायियों को लेकर आए थे। उन्होंने अपने भाषण में इस बात पर जोर दिया कि बढ़ती बाहरी चुनौतियों के बावजूद चीन की अर्थव्यवस्था ने इस साल तेजी से विकास हासिल किया है।
कार्यक्रम में ली ने कहा, ‘‘वर्तमान अंतरराष्ट्रीय स्थिति गतिरोध वाली है’’। ‘‘एकतरफावाद और संरक्षणवाद में वृद्धि हो रही है, धमकाने वाले आचरण में वृद्धि देखी जा रही है।’’ इस कार्यक्रम में सुबियांतो भी उपस्थित थे।
ली ने कहा कि इस वर्ष इंडोनेशिया के बांडुंग शहर में एशियाई और अफ्रीकी देशों द्वारा गुटनिरपेक्ष आंदोलन की अवधारणा की शुरुआत किए जाने की 70वीं वर्षगांठ है।
सुबियांतो ने अपने देश की अर्थव्यवस्था में भाग लेने, उनके लिए नौकरियों के अवसर पैदा करने, प्रौद्योगिकी हस्तांतरित किए जाने के लिए चीनी सरकार और उसकी कंपनियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने चीनी व्यापारियों को इंडोनेशिया में और अधिक निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। पिछले साल दोनों देशों के बीच व्यापार 6.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 147.8 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गया।
ली ने कहा कि लगातार नौ वर्षों से चीन, इंडोनेशिया का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा है।
जकार्ता के मर्डेका पैलेस में रविवार को सुबियांतो और ली के बीच बंद कमरे में द्विपक्षीय बैठक हुई।
ली ने अपने प्रारंभिक भाषण में कहा, ‘‘वर्तमान अंतरराष्ट्रीय स्थिति भारी उथल-पुथल का सामना कर रही है और शांतिपूर्ण विकास कई अनिश्चित और अस्थिर कारकों का सामना कर रहा है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)