विदेश की खबरें | बेलारूस के राष्ट्रपति लगातार छठी बार निर्वाचित हुए, 80 प्रतिशत से अधिक वोट मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उल्लेखनीय है कि इस चुनाव के कारण पूरे बेलारूस में व्यापक प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई की गई। लुकाशेंको बेलारूस के निरकुंश शासक हैं।

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव के कारण पूरे बेलारूस में व्यापक प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों पर हिंसक कार्रवाई की गई। लुकाशेंको बेलारूस के निरकुंश शासक हैं।

देश के केंद्रीय चुनाव आयोग ने मतपत्रों की गिनती होने की सोमवार को घोषणा की। उसने यह भी कहा कि लुकाशेंको को 80.23 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए, जबकि उनकी मुख्य विपक्षी उम्मीदवार स्वेतलाना त्सिखानौकाया को सिर्फ 9.9 प्रतिशत वोट मिले।

यह भी पढ़े | Pakistan में भारी बारिश से 64 लोगों की मौत.

चुनाव परिणामों की इस घोषणा के बाद तनाव बढ़ सकता है क्योंकि विपक्ष के समर्थकों का मानना है कि चुनाव में धांधली हुई है।

रविवार रात हजारों की संख्या में लोगों ने बेलारूस की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। सौ से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

यह भी पढ़े | Firing In Washington: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 9 घायल.

समाचार एजेंसी एपी के एक पत्रकार की भी पुलिस ने पिटाई की। वह अस्पताल में इलाजरत हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\