देश की खबरें | मौजूदा सरकार को शायद राकांपा के कुछ नेताओं से उम्मीदें थीं, जो पूरी नहीं हुई: पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बीच पार्टी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को संकेत दिया कि कुछ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का कारण सत्तारूढ़ दल की “उम्मीदों” को पूरा नहीं करना हो सकता है।

मुंबई, 22 मई मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के बीच पार्टी प्रमुख शरद पवार ने सोमवार को संकेत दिया कि कुछ नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का कारण सत्तारूढ़ दल की “उम्मीदों” को पूरा नहीं करना हो सकता है।

पवार ने कहा कि उन नेताओं को परेशानी होगी लेकिन उन्होंने जो रास्ता चुना है उससे कभी नहीं भटकेंगे।

वह राकांपा के कुछ नेताओं के खिलाफ ईडी और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर पुणे में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि मौजूदा सरकार को राकांपा के 9-10 नेताओं से कुछ उम्मीदें हैं। हम उन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार नहीं हैं और अपने रुख की कीमत चुकाने को तैयार हैं। हमने जो रास्ता चुना है, उसे हम कभी नहीं छोड़ेंगे।”

उन्होंने कहा, “चूंकि कुछ लोगों को यह (राकांपा का रुख) हजम नहीं हुआ, इसलिए हमें भुगतना पड़ रहा है। लेकिन हम इसके बारे में चिंतित नहीं हैं।”

गौरतलब है कि ईडी द्वारा तलब किए जाने पर महाराष्ट्र राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा था कि चूंकि वह विपक्ष का हिस्सा हैं, इसलिए उन्हें इस तरह की पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\