देश की खबरें | ‘सबका साथ, सबका विकास’ का दर्शन गांधीवादी विचार से प्रेरित : उपराष्ट्रपति धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सबका प्रयास’ का दर्शन एक गांधीवादी विचार है, जो ‘हर तरह की राजनीति’ से परे है।

नयी दिल्ली, 24 सितंबर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार का ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सबका प्रयास’ का दर्शन एक गांधीवादी विचार है, जो ‘हर तरह की राजनीति’ से परे है।

उपराष्ट्रपति ने समाज के एक वर्ग के बीच इस धारणा को बहुत ‘खतरनाक रुझान’ के रूप में वर्णित किया, जिसके तहत लोग मानते हैं कि केवल वही दर्शन सही है, जिसमें वे विश्वास करते हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि गांधी जी सबकी बात को सुनते थे।

वह यहां ‘हरिजन सेवक संघ’ की स्थापना के 90 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि कानून के समक्ष सभी समान हैं और यह मायने नहीं रखता कि उनका इतिहास क्या है या वे कितने ताकतवर हैं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति देश के कानून से बंधा है।

धनखड़ ने कहा कि गांधी के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 महामारी के दौरान दो साल तक 90 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दिया गया, जो किसी देश की कल्पना से परे की बात है।

धनखड़ ने कहा कि करोड़ों देशवासियों को कोरोना वायरस टीका की दो खुराक लगने से ‘महात्मा की आत्मा संतुष्ट हुई होगी’।

उन्होंने कहा कि गांधीवादी दर्शन के अनुरूप 18 करोड़ परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया, ताकि वे खाना पकाने के लिए परंपरागत ईंधन के इस्तेमाल से मुक्ति पा सकें।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि पहले जो लोग बैंक में प्रवेश करने से डरते थे, उन्हें उनके दरवाजे पर पहुंचकर बैंकिंग प्रणाली में शामिल किया गया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि गांधीवादी आदर्श संविधान के मौलिक अधिकारों और नीति निदेशक सिद्धांतों में व्याप्त हैं। उपराष्ट्रपति के मुताबिक बापू की शिक्षाएं मानवता के लिए सदैव प्रासंगिक रहेंगी।

उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों से मानवता को बहुत लाभ होगा। आज दुनिया में गरीबी, जलवायु परिवर्तन और युद्ध समेत कई तरह की समस्याएं हैं, लेकिन गांधी जी के विचार इन सबका समाधान उपलब्ध कराते हैं।

उन्होंने गांधीजी के स्वराज का जिक्र करते हुए कहा कि इसका अर्थ पंक्ति में मौजूद अंतिम व्यक्ति का उत्थान है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि सरकार की खाद्य सुरक्षा, टीकाकरण, सार्वभौमिक बैंकिंग की सभी योजनाएं गांधीवादी भावना के अनुरूप हैं।

उपराष्ट्रपति ने डॉ. बी आर आंबेडकर को भी श्रद्धांजलि दी और संविधान सभा में उनके आखिरी भाषण का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया है, ‘‘राजनीतिक लोकतंत्र तब तक नहीं चल सकता, जब तक कि इसके आधार के रूप में सामाजिक लोकतंत्र न मौजूद हो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी